Search
Close this search box.

कांवड़ मार्ग का सीपी ने किया निरीक्षण, CCTV निगरानी से लेकर भीड़ नियंत्रण तक दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्रावण मास के दौरान गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त द्वारा एएलटी चौक से गंगनहर तक कांवड़ मार्ग एवं शिविरों का भ्रमण किया गया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, प्रकाश व्यवस्था और निगरानी की तैयारियों की समीक्षा की गई।

ये रहे प्रमुख निर्देश और निरीक्षण बिंदु: पूरा कांवड़ मार्ग CCTV कैमरों की निगरानी में रहेगा, जिससे संवेदनशील स्थानों पर तत्काल निगरानी और नियंत्रण संभव हो सकेगा। • साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, मेडिकल सुविधा, प्रकाश व्यवस्था आदि बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। • कांवड़ मार्ग पर उचित बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित करने व स्थानीय नागरिकों को सुविधा देने के निर्देश। • प्रवेश व निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और मार्ग पर यात्री वाहनों के संचालन पर विशेष ध्यान। • संवेदनशील स्थलों पर भीड़भाड़ वाले समय में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती का भी आदेश दिया गया।

कांवड़ शिविरों का भी लिया गया जायजा

पुलिस आयुक्त ने विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का आकलन किया और अधिकारियों को यातायात और भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपाय लागू करने के निर्देश दिए।

पुलिस कर्मियों को दिए गए निर्देश

कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने, सतर्क और सजग रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
गाज़ियाबाद पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!