Search
Close this search box.

पुलिस मुठभेड़ में 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 2 लाख नगद और अवैध असलाह बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में पुलिस टीम ने लूटपाट की घटनाओं में शामिल दो शातिर लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से लूट की रकम 2 लाख रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई हैं।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान शिप्रा अंडरपास से शिप्रा मॉल की ओर आ रही स्कूटी पर दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस इशारा अनदेखा कर दोनों स्कूटी सवार भागने लगे। पीछा करने पर हड़बड़ाहट में स्कूटी फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा मौके पर दबोच लिया गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने 14 जुलाई को कनावनी से हिण्डन बैराज के बीच पुस्ता रोड पर स्कूटी सवार युवक प्रवेश विश्नोई से बड़ी रकम की लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया हैं। उन्होंने बताया कि क्लाउड 9 सोसाइटी में स्थित दुकान पर काम करने वाले मुकुल और नितेश ने उन्हें लूट की सूचना दी थी। बरामद 2 लाख रुपये इसी लूट से जुड़े हैं।

गिरफ्तार लुटेरों की पहचान:

पुलिस को पकड़े गए लुटेरे की पहचान मनप्रीत सिंह, पुत्र कृपाल सिंह, निवासी ऐच्छर, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर (उम्र 24 वर्ष) और दूसरे की सुनील, पुत्र पूरन सिंह, निवासी निलोनी शाहपुर, थाना रबुपुरा, गौतमबुद्धनगर (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई हैं। दरअसल, दोनों के खिलाफ थाना इन्दिरापुरम में पहले से लूट और छिनैती के दो-दो मामले दर्ज हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं। 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!