Search
Close this search box.

पुलिस मुठभेड़ में 2 शातिर लुटेरे घायल हालत में गिरफ्तार, ₹4 लाख नकद, अवैध हथियार व बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत थाना कौशाम्बी पुलिस ने थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, लूट की वारदात से जुड़े 4 लाख रुपये नकद तथा एक मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।

घटना का विवरण:

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, बृहस्पतिवार को कौशाम्बी पुलिस टीम रूटीन चेकिंग के दौरान 2/5 पुलिया वैशाली पर वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी इंदिरापुरम की ओर से आ रही बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो मोटर साइकिल फिसल गई और बदमाशों ने फिर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त – प्रवेश पुत्र प्रीतम (निवासी गेदनपुर शेखपुर, बुलंदशहर) और सचिन पुत्र तेज सिंह (निवासी खोदनाकला, सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर) घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा:

एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने 8 अन्य साथियों के साथ मिलकर 14 जुलाई को इन्दिरापुरम क्षेत्र में लूट की वारदात की थी। वे अपने हिस्से के दो-दो लाख रुपये लेकर भाग रहे थे, जो पुलिस ने बरामद कर लिए।

अपराधिक इतिहास: दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गाज़ियाबाद और गौतमबुद्धनगर में लूट व छिनैती के लगभग 3 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!