Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस का एक्शन मोड: बाबरिया गैंग के 3 बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, 2 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। रविवार रात्रि में थाना मुरादनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बाबरिया गैंग के तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि तीसरे को पुलिस ने भागने के प्रयास में दबोच लिया।

मुठभेड़ का घटनाक्रम:

एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, थाना मुरादनगर पुलिस टीम अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से काकड़ा पुलिया से हुसैनपुर मार्ग की ओर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्धों को पुलिया के पास देखा गया। पुलिस को आता देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए, जिससे दो बदमाश घायल होकर गिर पड़े। तीसरे अभियुक्त ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी:

डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी के मुताबिक, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्रम पुत्र श्यामलाल, तथा कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा-कारतूस और चोरी का सामान बरामद हुआ हैं, तो अजय पुत्र सूरनाम, निवासी आजाद नगर, थाना चिकसाना, भरतपुर (राजस्थान), हाल निवासी थाना लोनी के कब्जे से अवैध तमंचा खोखा- कारतूस, चोरी का सामान बरामद हुआ हैं, साथ ही तीसरे आरोपी वीर सिंह पुत्र रामप्रकाश, निवासी न्यू विकास नगर, थाना लोनी के कब्जे से एक नाजायज चाकू और चोरी का सामान बरामद हुआ हैं। इसके अलावा, आरोपियों के पास से कुछ आभूषण भी बरामद हुए हैं। वहीं, घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया हैं तथा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रचलित हैं।

पूछताछ में हुए खुलासे:

डीसीपी के तहत, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बाबरिया गैंग से जुड़े हैं और गाज़ियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों- रेवड़ा, सुराना, डिडौली, ढिंढार- में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दें चुके हैं। इसके अतिरिक्त मसूरी और खेकड़ा क्षेत्रों में भी इन्होंने चोरी और मारपीट की घटनाएं की हैं। इनका गिरोह खेतों से लगे घरों की रैकी कर चोरी करता हैं। पूछताछ में अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें संजय, मोदी, बिंदर, अमरीश, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी और छोटू शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम:

यह सफलता थाना मुरादनगर पुलिस टीम को मिली, जिनकी सतर्कता और साहसिक कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित गिरोह को बड़ी चोट पहुंची हैं। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया हैं और जनता से अपील की हैं कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!