Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: भोजपुर पुलिस व SWAT टीम की संयुक्त कार्रवाई, लूट की घटना का खुलासा, मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना भोजपुर पुलिस व स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इण्डेन गैस एजेंसी में हुई लूट की वारदात का सफल अनावरण किया हैं। मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो घायल हुए हैं। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, लूट की रकम, मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

मुठभेड़ का घटनाक्रम:

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार, रविवार को थाना भोजपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा कोडिया वाला मंदिर के पास चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटर साइकिल गड्ढे में फंस गई और मुठभेड़ में विकास पुत्र श्रीचंदसंदीप उर्फ नंदू पुत्र शीशपाल के पैर में गोली लग गई। तीसरे बदमाश आकाश पुत्र देवी सिंह को काॅबिंग के दौरान पकड़ा गया, जबकि सोनू पुत्र शांति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:

डीसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि गैस एजेंसी के सेल्समैन श्रीओम के बैग में नकदी देखकर उन्होंने लूट की योजना बनाई थी। लूट के दिन आरोपी आकाश ने एजेंसी की रेकी की और दोपहर में सभी ने मिलकर सेल्समैन को डराकर लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, प्रारंभ में लूटी गई रकम ₹50,700 बताई गई थी, लेकिन जांच में पाया गया कि बैग में केवल ₹850 ही मौजूद थे, और बाकी राशि पहले ही जमा की जा चुकी थी। सेल्समैन ने अधिक रकम का दावा इसलिए किया ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई करे।

गिरफ्तार अभियुक्त:

पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास पुत्र श्रीचन्द (मुठभेड़ में घायल), दूसरे की संदीप उर्फ नंदू पुत्र शीशपाल- ग्राम शाहजहांपुर, थाना मोदीनगर (मुठभेड़ में घायल), तीसरे की आकाश पुत्र देवी सिंह और चौथे की सोनू पुत्र शांति निवासी ग्राम शाहजहाँपुर, थाना मोदीनगर के रूप में हुई हैं।

पंजीकृत मुकदमा:

डीसीपी के तहत, घटना के संबंध में थाना भोजपुर पर FIR संख्या 178/25, धारा 309(4) BNS व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं। वहीं, गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की यह कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!