||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। श्रावण मास के प्रथम सोमवार (14 जुलाई 2025) के अवसर पर गाज़ियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया हैं। यह डायवर्जन 13 जुलाई की रात 10 बजे से 14 जुलाई की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:
● चौधरी मोड़ से हापुड़ तिराहा / मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को घण्टाघर फ्लाईओवर के ऊपर से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। ● घण्टाघर फ्लाईओवर से नीचे, जस्सीपुरा या हापुड़ तिराहा की ओर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ● हापुड़ तिराहा से जस्सीपुरा / घंटाघर की ओर भी कोई भी वाहन नहीं जाएगा। ● विजयनगर से आने वाले सभी वाहन गौशाला फाटक / चौकी बेरियर से आगे दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था:
चौधरी मोड़ से आने वाले श्रद्धालु
रामलीला मैदान में वाहन पार्क करेंगे व पैदल मंदिर तक जाएंगे।
विजयनगर से आने वाले श्रद्धालु
मिलिट्री ग्राउंड (विजयनगर) में वाहन पार्क करेंगे व मंदिर तक पैदल जाएंगे।
हापुड़ चुंगी / पुराना बस अड्डा की ओर से आने वाले श्रद्धालु
■ नवयुग मार्केट मार्ग पर वाहन पार्क करेंगे व मंदिर तक पैदल जाएंगे।
प्रशासन की अपील:
श्रद्धालुओं एवं आमजन से अनुरोध हैं कि असुविधा से बचने हेतु निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें।
सुरक्षित रहें – सुरक्षित चलें।
आवश्यक हेल्पलाइन नंबर:
• यातायात नियंत्रण कक्ष: 9643322904
• यातायात निरीक्षक (दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे/शहर): 7398000808
• यातायात निरीक्षक (मेरठ रोड/शहर): 8707676770
• यातायात पुलिस कंट्रोल रूम: 9643322904
• X (Twitter) हैंडल: @Gzbtrafficpol
श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर कृपा करें – नियमों का पालन करें – और शिवभक्ति में लीन रहें।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









