Search
Close this search box.

अन्तर्राज्यीय “चादर गैंग” के 50 हज़ार के इनामी समेत 3 कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, इंटरनेशनल ब्रांड की घड़ी व असलहे बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्ररेट गाज़ियाबाद और थाना इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात “चादर गैंग” (घोड़ासहन, बिहार) के 50 हज़ार रुपये के इनामी समेत तीन अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया हैं। यह गिरफ्तारी हिण्डन बैराज से कनावनी पुलिया की ओर आने वाले रास्ते पर 26 फरवरी 2025 को हुई। मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त दीपक कुमार और सिराज मियां पैर में गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक इंटरनेशनल ब्रांड MOVADO BOLD घड़ी (कीमत ₹74,000), दो तमंचे, कारतूस और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

चोरी की सनसनीखेज वारदात

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, 10-11 अगस्त 2024 को थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में “साईं क्रिएशन” शोरूम के आगे चादर लगाकर शटर उखाड़कर करोड़ों की ब्रांडेड घड़ियों की चोरी की गई थी। अब तक इस गिरोह के 12 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले 29 अगस्त 2024 को इस गिरोह के दो मुख्य आरोपी संतोष जायसवाल और रोहित पासवान के पास से ₹46.36 लाख की घड़ियां बरामद की गई थीं।

पूछताछ में खुलासा

एसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वे चोरी करने से पहले शहर में मजदूरी या पुताई का काम करते हैं, फिर रैकी करके टारगेट तय करते हैं। “प्लेयर”, “फील्डर” और “छप्पर” जैसे कोड वर्ड्स का इस्तेमाल करके वारदात को अंजाम देते हैं। वारदात के बाद नेपाल भाग जाते हैं, जहां चोरी का माल बिकता हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान, मुकदमें आदि: दीपक कुमार (घायल) – ₹50,000 का इनामी, बिहार और गाजियाबाद में 3 मुकदमे • सिराज मियां (घायल) – बिहार, उत्तराखंड, गाज़ियाबाद में कुल 4 मुकदमें
• करण कुमार – गाज़ियाबाद में 1 मुकदमा दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमें: स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच कमिश्ररेट गाज़ियाबाद • थाना इंदिरापुरम पुलिस गाज़ियाबाद। लिहाजा, यह संगठित गैंग देश के विभिन्न राज्यों में वारदातें करता हैं और नेपाल बॉर्डर के सहारे फरार हो जाता हैं। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अंतरराज्यीय संगठित अपराध पर करारा प्रहार हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!