

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2025 के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विशेष रणनीति बनाई गई हैं। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद ने की। वहीं, गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त नगर, ट्रांस हिंडन व ग्रामीण, समस्त जोनल एसीपी, थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक, तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों ने भाग लिया।
कांवड़ यात्रा के लिए की गई प्रमुख व्यवस्थाएं:
• 124 कांवड़ बीट निर्धारित, प्रत्येक बीट की जिम्मेदारी एक अधिकारी को सौंपी गई। • 1657 सीसीटीवी कैमरे, 71 बैरियर, 33 पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, 1560 पुलिस स्वयंसेवक तैनात। • पीआरवी व चीता मोबाइल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विशेष तैनाती। • 12 फायर सर्विस वाहन भी मार्ग पर तैनात।
नियंत्रण कक्ष और शिविर व्यवस्था:
• 1 मुख्य कंट्रोल रूम, 2 सब कंट्रोल रूम, 4 स्थायी कंट्रोल रूम, एवं 8 स्टैटिक कंट्रोल रूम स्थापित। • शिविरों में अग्निशमन यंत्र, रेत की बाल्टी, पानी के ड्रम, व विद्युत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश। • कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट व चौड़ाई 12 फीट से अधिक न हो – स्पष्ट दिशा-निर्देश।
यातायात व शांति व्यवस्था:
• ट्रैफिक डायवर्जन के लिए वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लागू। • पुलिस अधिकारियों व यातायात कर्मियों को जिम्मेदारी सुनिश्चित। • मेरठ बॉर्डर पर विशेष पुलिस बल तैनात, जो कांवड़ियों व वाहनों की गिनती कर रीयल-टाइम अपडेट साझा करेगा। • अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। • 10587 शांति समिति के सदस्य यात्रा में सहयोग कर रहे हैं, जिनके लिए पहचान पत्र जारी किए गए हैं। गाज़ियाबाद पुलिस की यह मजबूत तैयारी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने की दिशा में एक अहम कदम हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









