Search
Close this search box.

ग्रामीण जोन पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा “वृक्षारोपण महाभियान-2025” के तहत किया गया वृहद पौधरोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी “वृक्षारोपण महाभियान-2025” के अंतर्गत 9 जुलाई को प्रदेशभर में 37 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस महाअभियान में गाज़ियाबाद ग्रामीण जोन पुलिस ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आमजन की सहभागिता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा पुलिस उपायुक्त ग्रामीण कार्यालय, मुरादनगर के प्रांगण में लखपति, तेज सिंह सहित फरियादियों और कार्यालय स्टाफ के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया। वहीं, थाना निवाड़ी परिसर में विधायक मोदीनगर मंजू शिवाच, सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर, थाना प्रभारी निवाड़ी तथा अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर जनजागरूकता का संदेश दिया। इसी प्रकार थाना भोजपुर परिसर में भी विधायक मंजू शिवाच, ब्लॉक प्रमुख भोजपुर सुचेता सिंह, थाना प्रभारी भोजपुर एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीण जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्तों व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अधीनस्थ पुलिस बल एवं आमजन के सहयोग से थाना परिसर व कार्यालयों में वृक्षारोपण कर इस महाअभियान को सफल बनाया। संदेश स्पष्ट हैं- “जनसहभागिता से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण संभव हैं।”

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!