Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने “वृक्षारोपण महाभियान-2025” के अंतर्गत किया वृहद पौधरोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे “वृक्षारोपण महाभियान- 2025”  के अंतर्गत गाज़ियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने 9 जुलाई को वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश भर में 37 करोड़ पौधों के रोपण के लक्ष्य के साथ यह अभियान न केवल हरित आवरण में वृद्धि बल्कि जलवायु संतुलन और जन सहभागिता को भी प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रखता हैं। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इस अवसर पर सभी थानों, कार्यालयों और पुलिस लाइन्स (परेड ग्राउंड) में एक साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” थीम को अपनाते हुए कुल 9240 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसमें छायादार, औषधीय एवं फलदार वृक्षों को प्राथमिकता दी गई। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें गाज़ियाबाद के सांसद अतुल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिस आयुक्त के साथ पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध/लाइन्स) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम के अंतर्गत सभी पौधों की जियोटैगिंग उत्तर प्रदेश वन विभाग के ‘हरितिमा अमृत’ ऐप पर कराते हुए दस्तावेजीकरण सुनिश्चित किया गया, जिससे अभियान की पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित हो सके। “वृक्षारोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि भविष्य के प्रति हमारा संकल्प हैं।” 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!