Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री सुनील शर्मा और पुलिस उपायुक्त निमिष पाटील, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन मोहननगर स्थित कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) सुनील कुमार शर्मा एवं पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन निमिष पाटील ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 में चलाए जा रहे इस महाअभियान के तहत 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इसी क्रम में गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हुए जिले के विभिन्न थानों व कार्यालयों में वृक्षारोपण किया गया।

मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि, “वृक्षारोपण केवल एक पर्यावरणीय प्रयास नहीं, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य की नींव रखने का कार्य हैं। पुलिस विभाग की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी सराहनीय हैं।” उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और अपने कार्यों में अधिकाधिक हरित एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव, प्रभारी निरीक्षक साहिबाबाद योगेन्द्र सिंह, समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण के उपरांत हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में योगदान देने की शपथ ली। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन निमिष पाटील ने कहा कि- “वृक्ष धरती का श्रृंगार हैं। हम सभी का दायित्व हैं कि न केवल अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, बल्कि उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें।” वहीं, कार्यक्रम का उद्देश्य केवल वृक्ष लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और पर्यावरणीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाना भी रहा।

विशेष बिंदु:

कार्यक्रम स्थल: मोहननगर गाज़ियाबाद, मुख्य अतिथि: सुनील कुमार शर्मा (कैबिनेट मंत्री), सहयोगी अधिकारी: निमिष पाटील (पुलिस उपायुक्त), श्वेता यादव, योगेन्द्र सिंह, उद्देश्य: “एक पेड़ मां के नाम” के तहत वृक्षारोपण और पर्यावरणीय जागरूकता, कुल लक्ष्य: 37 करोड़ पौधे (राज्य स्तर) पर हैं। 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!