

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही देशभर में शिवभक्तों की आस्था और श्रद्धा का उत्सव—कॉवड़ यात्रा-अपने चरम पर हैं। इस पावन अवसर पर गाज़ियाबाद पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए शिवभक्तों की सुविधा हेतु हरिद्वार की हर की पौड़ी से 1400 लीटर गंगाजल मंगवाया हैं। गौरतलब हैं कि श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रही हैं, जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाकर पैदल यात्रा करते हुए विभिन्न राज्यों जैसे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की ओर जाते हैं। इस दौरान शिव भक्तों की कॉवड़ यदि किसी कारणवश खण्डित हो जाए, तो उनकी आस्था को ठेस न पहुंचे-इसी उद्देश्य से गाज़ियाबाद पुलिस ने ये विशेष प्रबंध किए हैं।
प्रमुख बिंदु: गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा हर की पौड़ी से 1400 लीटर गंगाजल एकत्र किया गया। वहीं, 8 जुलाई 2025 को पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद से सभी थानों को लगभग 50-50 लीटर गंगाजल वितरित किया गया। यदि, किसी शिवभक्त की कॉवड़ खण्डित होती हैं, तो स्थानीय थाना तत्काल गंगाजल उपलब्ध कराएगा। गाज़ियाबाद पुलिस की यह पहल श्रद्धालुओं की आस्था, यात्रा की सुचारुता एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने का प्रमाण हैं। यह कार्य केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं धर्म के प्रति सम्मान का प्रतीक भी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









