Search
Close this search box.

कांवड़ यात्रा ड्यूटी के दौरान बारिश से बचाव हेतु गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस को वितरित किए गए रेनकोट, रेनबूट व हैट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा-2025 के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बारिश से बचाव हेतु विशेष तैयारी की गई हैं। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद महोदय के निर्देशानुसार बुधवार को शहर के प्रमुख स्थलों- हापुड़ चुंगी, मेरठ तिराहा, लाल कुआं और गंगनहर- पर 200 रेनकोट, 200 रेनबूट और 200 हैट का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान यदि मौसम खराब हो या बारिश हो, तो भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट्स को न छोड़ें और पूरे मनोयोग व मुस्तैदी से यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाएं। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सच्चिदानंद, अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात ने बताया कि बारिश के मौसम और तीर्थ यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए यह कदम आवश्यक था। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मौसम से बचाव के साधन उपलब्ध कराना, उनकी कार्यक्षमता और सेवाभाव को और मजबूत करेगा। जनता से अपील: यदि कोई व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता हैं, तो उसकी जानकारी वीडियो सहित यातायात पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9643322904 पर भेजी जा सकती हैं। संदेश: “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!