
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। स्वॉट टीम ट्रांस हिडंन जोन और थाना टीलामोड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली हैं। थाना टीलामोड़ क्षेत्र में स्टाम्प विक्रेता से हुई 15 लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अब तक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। इस दौरान कुल ₹10,10,000 नकद, एक लूटी गई कार, अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया।
लूट की घटना और खुलासा
डीसीपी ट्रांस हिंडन दशरथ निमिष पाटिल के अनुसार, 10 जून 2025 को वादी विशाल गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ऑक्सी होम के सामने दो अज्ञात बदमाशों ने अवैध असलहों के बल पर उनकी गाड़ी से ₹15 लाख रुपये, जरूरी दस्तावेज, लैपटॉप व अन्य सामान लूट लिया। इस गंभीर घटना के बाद थाना टीलामोड़ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
हाल ही में हुई मुठभेड़ में 2 आरोपी हुए थे घायल अवस्था में गिरफ्तार
आपको बता दें कि 14/15 जून की रात फर्रुखनगर रोड पर मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी: अंकित पुत्र राजू और कार्तिक पुत्र संजय (दोनों निवासी घिटौरा, थाना खेकड़ा, बागपत) को गिरफ्तार किया गया था। जिनके पास से ₹7,50,000 नकद, एक स्कार्पियो कार और एक पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए थे।
तीसरा आरोपी गिरफ्त में
बता दें कि शनिवार को दीपक पुत्र कमल सिंह (निवासी खडखड़ी, थाना लोनी) को पुलिस ने फर्रुखनगर स्थित हिण्डन पुल के पास से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से ₹2,60,000 नकद, लूटी गई बलैनो कार, मयूर जग, लंच बॉक्स, और जला हुआ लैपटॉप भी बरामद हुआ हैं।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि लूट की योजना चार दोस्तों- दीपक, अंकित, कार्तिक और फरार अभियुक्त राजेश (निवासी कैमराला, दादरी) ने मिलकर बनाई थी। कार्तिक, जो लोनी तहसील में एक वकील के पास मुंशी का काम करता था, ने स्टाम्प विक्रेता के पैसे के बारे में जानकारी दी थी। रैकी के बाद चारों ने 10 जून की शाम घटना को अंजाम दिया। दीपक ने बलैनो कार की व्यवस्था की थी, जो उसने अपने परिचित राहुल से हरिद्वार जाने के बहाने ली थी।
गिरफ्तारी से पहले की गतिविधियां
लूट के बाद सभी आरोपियों ने रुपये आपस में बांट लिए और सबूत नष्ट कर दिए। जिसमें, लैपटॉप को जला दिया गया, बलैनो कार को छिपाने की कोशिश की गई, स्कार्पियो कार से जयपुर भागने की योजना थी।
कुल बरामदगी
अब तक कुल ₹10,10,000 नकद, एक बलैनो कार, स्कार्पियो कार, अवैध हथियार व अन्य साक्ष्य बरामद किए जा चुके हैं। फरार अभियुक्त राजेश की तलाश जारी हैं।
पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की इस त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









