पुलिस आयुक्त ने लिया गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था का जायज़ा, दिए सख्त निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद जे. रविंदर गौड़ ने शुक्रवार को जल निगम टी-पॉइंट का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने थाना विजयनगर क्षेत्र में मुख्य चौराहों और मार्गों का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था का गहन जायज़ा लिया। पुलिस आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि: रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी आदेश दिए कि: बिना सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाने, और विपरीत दिशा में वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर सख्त एवं निरंतर कार्रवाई हो। बिना हेलमेट, तीन सवारी, तथा रेड लाइट जम्प करने वालों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाए। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों द्वारा ओवरलोडिंग (अधिक सवारी बैठाना) की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाते हुए जुर्माना व चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस आयुक्त ने शहर में यातायात दबाव वाले प्रमुख मार्गों और चौराहों की पहचान कर वहां यातायात प्रबंधन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक हैं। पुलिस आयुक्त का यह निरीक्षण शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें