Search
Close this search box.

सिपाही हत्याकांड: वांछित आरोपी साजिद मुठभेड़ में घायल, अवैध हथियार और बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। ग्रामीण जोन के थाना मसूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाहल में कुछ समय पूर्व हुई सिपाही सौरभ की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई हैं। पुलिस ने इस हत्याकांड में वांछित चल रहे कबीर का कजिन ब्रदर आरोपी साजिद को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना के बाद से पुलिस मुख्यालय से लेकर स्थानीय इकाइयों तक इस केस को लेकर जबरदस्त दबाव था। अब इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी राहत मिली हैं और केस के कई अहम जानकारी के खुलासों की उम्मीद जताई जा रही हैं।

मुखबिर की सूचना ने बदला केस का रुख 

मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने डासना-काजीपुरा मार्ग पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। टीम में थाना मसूरी, थाना वेव सिटी और एक विशेष गठित टीम शामिल थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। रास्ता कच्चा होने के कारण उसकी बाइक फिसल गई। तभी घिरने पर उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

फायरिंग में घायल हुआ आरोपी 

एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल के अनुसार, पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी साजिद के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर सीएचसी डासना उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और लाल रंग की चोरी की गई जिक्सर बाइक बरामद की हैं।

जांच में खुल सकते हैं कई राज

पुलिस के मुताबिक साजिद की गिरफ्तारी से हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की जानकारी, आपसी नेटवर्क, और घटना की साजिश से पर्दा उठ सकता हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा हैं।

स्थानीय लोग उठा रहे हैं सवाल, पारदर्शिता की मांग 

सूत्रों के अनुसार ग्राम नाहल के कई ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि घटना स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को सार्वजनिक किया जाए ताकि पूरा सच सामने आ सके। सूत्र बताते हैं कि नोएडा से आई पुलिस टीम बिना मसूरी थाने की जानकारी के गांव में दाखिल हुई थी और सादे कपड़ों में आरोपी कादिर को पकड़ने पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के सहयोगी और ग्रामीणों ने पुलिस को पहचान नहीं पाया, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई।

क्या गलतफहमी में हो गया था हमला? 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों का कहना हैं कि चूंकि किसी ने पुलिसकर्मियों को वर्दी में नहीं देखा, तो गांव वालों को लगा कि बदमाश गांव में घुस आए हैं। इसी भ्रम में माहौल बिगड़ा और अफरा-तफरी मच गई।

वहीं, पुलिस का पक्ष हैं कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के साथियों ने हमला किया और पथराव कर दिया, जिसमें सिपाही सौरभ की मौत हो गई और आरोपी कादिर को छुड़ा ले गए थे। हालांकि, कुछ देर बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया था। सूत्रों का कहना हैं कि इस पूरी घटना की वीडियो स्थानीय लोगों के पास भी मौजूद हैं, और वे चाहते हैं कि वह इसे सार्वजनिक करे।

पुलिस की अगली रणनीति 

फिलहाल, घायल आरोपी साजिद पुलिस निगरानी में उपचाररत हैं। पुलिस इस केस से जुड़े बाकी नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दें रही हैं। जानकारी के अनुसार, जल्द ही पूरे नेटवर्क से जुड़े अभियुक्तों को पकड़ा जाएगा।

यह घटना न केवल गाज़ियाबाद पुलिस के लिए एक गंभीर चुनौती हैं, बल्कि यह पारदर्शिता, संयम और संवाद के महत्व को भी रेखांकित करती हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!