

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। समाज सेवा में अग्रणी सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर संस्था द्वारा बृहस्पतिवार को मौलाना आजाद जवाहर पब्लिक स्कूल (ईदगाह के पास, मुरादनगर) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईद उल अज़हा के मुबारक मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों जरूरतमंद लोगों को नए कपड़े वितरित किए गए।
वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निजाम चौधरी (प्रदेश महासचिव, आज़ाद समाज पार्टी) शामिल हुए। उनके साथ पश्चिमी यूपी संयोजक एम.डी. जावेद, डॉ. मुशर्रफ बैग, और तौसीफ हसन उर्फ गुड्डू (पत्रकार) भी मौजूद रहे।
कपड़े मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी। लाभार्थियों ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास के लिए दिल से धन्यवाद अदा किया और संस्था से जुड़े सभी लोगों के लिए दुआएं कीं।
सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर का यह कदम समाज के उन वर्गों के लिए उम्मीद की किरण साबित हुआ हैं, जो त्योहारों पर आर्थिक तंगी के कारण खुशियों से दूर रह जाते हैं। संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना हर वर्ग द्वारा की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









