वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ हो त्वरित निस्तारण, नियमित संवाद और निरंतर संपर्क बनाए रखने के पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा वरिष्ठ नागरिक सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं, शिकायतों तथा पुलिस स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस को संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक हैं।
वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के निर्देश
गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड ने वरिष्ठ नागरिक सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे वरिष्ठ नागरिकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं तथा आवश्यकताओं की जानकारी लेते रहें। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक शिकायत पर उचित कार्रवाई करते हुए उसके निस्तारण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना और यह सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण हैं कि उसे पुलिस कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों की ओर से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायत की प्रकृति को समझते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को समय पर सहायता मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वरिष्ठ नागरिकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर
गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान तभी संभव हैं, जब पुलिस उनके साथ नियमित संवाद बनाए रखे और उनकी परिस्थितियों को समझकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक सेल को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी समन्वय रखा जाए। किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी चिंता या शिकायत सामने आने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया। पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ नागरिकों की आयु, परिस्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए धैर्यपूर्वक उनकी बात सुनने तथा उनकी सहायता करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उद्देश्य
पुलिस आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी हैं। पुलिस का प्रयास होना चाहिए कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क कर सके। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा उनकी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के बीच विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करने के लिए नियमित संवाद एवं संवेदनशील व्यवहार को आवश्यक बताया गया। पुलिस आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता के समय पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारी सजग रहें और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाए। इन प्रयासों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और पुलिस के प्रति उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करना हैं।
गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे उपस्थित
उक्त गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध, प्रभारी वरिष्ठ नागरिक सेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, उनकी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, नियमित संवाद और सम्मानजनक व्यवहार को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट का उद्देश्य है कि वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिले, उनकी समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई हो और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India