||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण लगातार किया जा रहा हैं। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, गलियों, चौराहों, सुनसान रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किया, जहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं थी और जिन्हें डार्क स्पॉट्स के रूप में चिन्हित किया गया। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने संबंधित पुलिसकर्मियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा महिलाओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा पैदल गश्त के माध्यम से संवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
