वेव सिटी क्षेत्र में ACP प्रियाश्री पाल ने किया पैदल गश्त, डार्क स्पॉट्स का निरीक्षण

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त एवं क्षेत्रीय निरीक्षण किया जा रहा हैं। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने पुलिस बल के साथ थाना वेव सिटी क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, सुनसान रास्तों, गलियों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस टीम द्वारा ऐसे स्थानों की भी पहचान की गई, जहां पर्याप्त रोशनी नहीं थी और जिन्हें डार्क स्पॉट्स के रूप में चिन्हित किया गया। ACP प्रियाश्री पाल ने संबंधित पुलिसकर्मियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया गया। पुलिस की इस पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और आम नागरिकों में सुरक्षित वातावरण का विश्वास मजबूत करना रहा।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें