||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा हैं। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना मसूरी क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, गलियों, चौराहों, सुनसान रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का भी आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं मिली अथवा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थान पाए गए, ऐसे डार्क स्पॉट्स को चिन्हित किया गया। एसीपी मसूरी ने संबंधित पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सक्रियता के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस की पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना रहा।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
