इंदिरापुरम में ACP सूर्यबली मौर्य ने किया पैदल गश्त, डार्क स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा हैं। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने पुलिस बल के साथ थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, गलियों, चौराहों, सुनसान रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति का आकलन किया गया। पुलिस टीम ने ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किया, जहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण सुरक्षा संबंधी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। इन स्थानों को डार्क स्पॉट्स के रूप में चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ACP सूर्यबली मौर्य ने संबंधित पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा महिलाओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस की पैदल गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पुलिस की सक्रियता का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता हैं। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से क्षेत्र में नियमित गश्त, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के माध्यम से अपराध की रोकथाम एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का प्रयास लगातार जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें