||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में फरियादियों की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार जनसुनवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों पर शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्तियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने भी अपने कार्यालय में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा में प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
वहीं, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल द्वारा भी अपने कार्यालय पर शिकायत लेकर आए लोगों से वार्ता की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
