

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट के नए पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गोड़ ने चार्ज संभालने के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 14 दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन को 27 अहम बिंदुओं पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मुरादनगर थानाक्षेत्र में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आम जनता को थाने बुलाकर संवाद स्थापित किया गया। बैठक का नेतृत्व थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर ने किया।
इस संवाद कार्यक्रम के दौरान जनता को कानून की जानकारी दी गई और बताया गया कि किस तरह पुलिस आमजन के सहयोग के लिए सदैव तत्पर हैं। कमिश्नर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह जानकारी साझा की गई कि अब शिकायतकर्ता को दर्ज एफआईआर की कॉपी सीधे उनके घर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि जनता भी पुलिस का सहयोग करे, विशेषकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं, इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित रहे और पुलिस की इस पहल की सराहना की।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









