Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर की सख्त पहल – थानों में बुलाए गए हिस्ट्रीशीटर, दिलाई गई अपराध न करने की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गोड ने एक ठोस कदम उठाया हैं। जिले के सभी थानों में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को थाने बुलाकर उन्हें न सिर्फ चेतावनी दी गई, बल्कि भविष्य में अपराध न करने की शपथ भी दिलाई गई।

कमिश्नर का कहना है कि सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी की जाएगी। पुलिस अब यह भी पता लगाएगी कि ये अपराधी वर्तमान में क्या कार्य कर रहे हैं, उनके परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं, और वे किस प्रकार की गतिविधियों में संलग्न हैं। अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई भी हिस्ट्रीशीटर दोबारा अपराध करता हैं, तो उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर के आदेशों का अनुपालन करते हुए कार्यवाहक एसीपी मसूरी सूर्य बली मौर्य ने आज थाना मसूरी और थाना मुरादनगर में खुद अपनी अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलवाकर कड़ी चेतावनी दी गई और उन्हें सुधार का मौका देते हुए अपराध का रास्ता छोड़ने की शपथ दिलाई गई।

थाना मुरादनगर में लगभग 10 दर्जन हिस्ट्रीशीटरों ने थाने पहुंचकर पुलिस द्वारा जारी किया गया परिचय पत्र भरा, जिसमें उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी दर्ज की गई। हालांकि, कुछ बदमाश थाने नहीं पहुंचे, जिनके बारे में पुलिस कारण पूछताछ करेगी।

पुलिस कमिश्नर के इस अभियान के तहत नगर जोन, ग्रामीण जोन और ट्रांस हिंडन जोन के सभी थानों में इसी तरह की कार्यवाही की गई। सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को दो टूक शब्दों में चेताया गया है कि यदि उन्होंने दोबारा अपराध का रास्ता चुना, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!