थाना मसूरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी में फंसे 4 लाख 50 हज़ार रुपये पीड़ित को वापस दिलाए

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं, जहां साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को थाना मसूरी पुलिस और साइबर सेल की तत्परता से उसकी 4 लाख 50 हज़ार रुपये की ठगी गई राशि वापस मिल गई हैं।

दरअसल, आकाश नगर निवासी मनु शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ ऑनलाइन साइबर ठगी हुई हैं। उनकी इस शिकायत को NCRP पोर्टल के माध्यम से संज्ञान में लेते हुए थाना मसूरी की साइबर सेल टीम ने तुरंत एक्शन लिया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी की गई राशि को समय रहते होल्ड कराया और बैंक से पत्राचार के ज़रिए अथक प्रयासों के बाद आखिरकार शनिवार को 4 लाख 50 हज़ार रुपये की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिला दी। पीड़ित मनु शर्मा ने मसूरी थाना पहुंचकर पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस कार्यवाही की सराहना की।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें