||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 167 रोल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार को थाना लोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री की जा रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। इस दौरान इंदिरा मार्केट लोनी से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 167 रोल बरामद करते हुए मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमरान पुत्र अकबर निवासी ग्राम डोला, थाना सिंगावली, बागपत, हाल पता बाबू होटल के पास, अशोक विहार, सुधांशु पुत्र जय भगवान निवासी ग्राम खेकड़ा, थाना खेकड़ा, बागपत, हाल पता इंदिरा मार्केट, लोनी और निशान्त पुत्र सोमवीर सिंह निवासी ग्राम छज्जुपुर, थाना कपुरपुर, हापुड़ के रूप में हुई हैं। एसीपी लोनी रामकिशन राना के मुताबिक, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दिल्ली से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा तस्करी कर लाते थे और उसे अच्छे दामों में बेचकर अपने शौक पूरे करते थे। इस मामले में थाना लोनी पर धारा 223बी/125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध इस प्रकरण में थाना लोनी पर एक अभियोग पंजीकृत हैं, जबकि अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं। एसीपी लोनी रामकिशन राना ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








