कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के सभी थानों पर आयोजित हुआ वादी संवाद दिवस, वादियों को दी गई विवेचना की प्रगति की जानकारी

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में लागू ‘वादी संवाद नीति’ के तहत बुधवार, 12 अगस्त 2026 को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया। वादी, संवाद दिवस का मुख्य उद्देश्य वादियों एवं पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित करते हुए पारदर्शिता, विश्वास और शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत करना हैं।

इस दौरान विवेचनाधीन अभियोगों (एफआईआर/एनसीआर) एवं गुमशुदगी से संबंधित वादियों को संबंधित थानों पर आमंत्रित किया गया। थानों पर पहुंचे वादियों से संबंधित विवेचकों द्वारा संवाद स्थापित कर उन्हें उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति एवं विवेचना की प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही वादियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का तथ्यात्मक, उचित एवं संतोषजनक उत्तर देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया।

जोनवार उपस्थित वादियों का विवरण

आपको बता दें कि जोनवर वादियों का विवरण कुछ इस प्रकार हैं, जिसमें नगर जोन में 54 वादी, ट्रांस हिण्डन जोन में 78 वादी और ग्रामीण जोन में 64 वादी, कुलमिलाकर टोटल तीनों जोन में 196 वादी शामिल हैं।

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस के अनुसार, वादी संवाद दिवस जनसरोकार आधारित पुलिसिंग की महत्वपूर्ण पहल हैं। इसका उद्देश्य प्रत्येक वादी को उसके प्रकरण की सही एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराना तथा न्याय की प्रक्रिया के प्रति विश्वास और संतोष कायम करना हैं। पुलिस का मानना हैं कि इस पहल से पुलिस एवं जनता के बीच आपसी सहयोग और विश्वास और अधिक मजबूत होगा। जनकेन्द्रित पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार एवं जनहितकारी पहल जारी रखी जाएंगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें