ट्रोनिका सिटी पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपी किए गिरफ्तार, 35 किलो तांबे का तार बरामद

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 किलो चोरी का तांबे का तार, तार काटने का कटर और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी वांछित हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार 10 अगस्त 2026 को वादी ने थाना ट्रोनिका सिटी पर तहरीर दी थी कि सेक्टर सी-9 ट्रोनिका सिटी स्थित पुस्ता प्लांट में लगी मोटरों से अज्ञात चोरों द्वारा तांबे का तार और लोहा चोरी कर लिया गया हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 305(A) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। इसी क्रम में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नईम पुत्र कय्यूम, निवासी ग्राम बदरपुर, थाना ट्रोनिका सिटी, उम्र करीब 26 वर्ष तथा मोहिन पुत्र गुलाब शाह, निवासी ग्राम बदरपुर, थाना ट्रोनिका सिटी, उम्र करीब 22 वर्ष को अम्बे चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 35 किलो तांबे का तार, एक तार कटर और थाना भजनपुरा, दिल्ली क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई हैं।

पांच साथियों के साथ मिलकर करते थे चोरी

एसीपी लोनी रामकिशन राना ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने तीन अन्य साथियों शोहेल, वसीम और फुरकान के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी किए गए सामान को बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बराबर बांट लेते थे। आरोपियों ने बताया कि बरामद तांबे का तार उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर यूपीसीडा के पुस्ता स्थित प्लांट से चोरी किया था। वहीं, बरामद मोटर साइकिल कुछ दिन पूर्व भजनपुरा, दिल्ली क्षेत्र से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चोरी किए गए तांबे के तार के बंडल को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी में तांबे का तार चोरी करने तथा थाना भजनपुरा, दिल्ली में मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा पंजीकृत हैं। दोनों के विरुद्ध कुल दो अभियोग दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें