![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा लगातार धार्मिक स्थलों एवं कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही हैं। इसी क्रम में धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन द्वारा श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगातार भ्रमण एवं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जा रहा हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








