श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर के गर्भगृह में ACP उपासना पाण्डेय ने संभाली व्यवस्था, श्रद्धालुओं को कराया सुगम एवं सुरक्षित जलाभिषेक

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं व्यवस्थित जलाभिषेक के लिए लगातार प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर द्वारा श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर के गर्भगृह में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था का पर्यवेक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करते हुए सभी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांवड़िये की मदद कर कराया जलाभिषेक

इस दौरान एक कांवड़िये के जल के लोटे का ढक्कन नहीं खुल पाने पर उपासना पाण्डेय ने स्वयं सहायता करते हुए लोटे का ढक्कन खुलवाया और श्रद्धालु को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कराया। ACP द्वारा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा जलाभिषेक एवं दर्शन की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता बरती जाए।

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं आस्था का सम्मान सुनिश्चित करते हुए लगातार ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें