![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों पर लगातार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार को सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा थाना मोदीनगर क्षेत्रान्तर्गत कादराबाद स्थित कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान DCP ग्रामीण ने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही, यातायात व्यवस्था एवं मार्ग पर सतर्क निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
![]()
कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांवड़ मार्गों पर लगातार पुलिस बल की तैनाती, निगरानी एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा हैं, ताकि कांवड़ यात्रा सकुशल एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








