Search
Close this search box.

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर गाज़ियाबाद में श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में प्राणों की आहुति देने वाले 66 अग्निशमन वीरों की स्मृति में सोमवार को गाज़ियाबाद कमिश्नरेट के फायर स्टेशन वैशाली पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपनिदेशक फायर सर्विस, मेरठ परिक्षेत्र अमन शर्मा की उपस्थिति में सुबह 8:00 बजे दो मिनट का मौन रख शोक परेड आयोजित की गई।

इस अवसर पर “अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस” के साथ-साथ 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे “अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह” की शुरुआत भी हुई।

जनजागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी 

फायर स्टेशन वैशाली से प्रातः 11:00 बजे पुलिस उपायुक्त नगर, राजेश कुमार द्वारा अग्निशमन वाहनों की जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के विभिन्न इलाकों में घूमते हुए लोगों को पंपलेट्स बांटेगी और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी।

अत्याधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी और निरीक्षण 

इस दौरान फायर स्टेशन पर प्रदर्शित किए गए अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया, जो मुख्यालय अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य 

पुलिस उपायुक्त नगर ने इस मौके पर बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत अग्निकांड लापरवाही और सुरक्षा उपायों की जानकारी के अभाव के कारण होते हैं। इसलिए पूरे सप्ताह स्कूलों, कॉलेजों, मॉल, मल्टीप्लेक्स, बहुमंजिला इमारतों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अग्नि से सुरक्षा और बचाव की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित रहे अधिकारी: 

इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त नगर के साथ राहुल पाल (मुख्य अग्निशमन अधिकारी), शेष नाथ यादव (अग्निशमन अधिकारी कोतवाली), मूलचंद सिंह (अग्निशमन द्वितीय अधिकारी वैशाली), गौरव कुमार (लोनी) और अमित कुमार (मोदीनगर) भी मौजूद रहे।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!