||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया हैं। तीन वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नई तैनातियाँ की गई हैं।
सबसे बड़ा बदलाव पुलिस महकमे में हुआ हैं। गाज़ियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा का तबादला कर दिया गया हैं। उनकी जगह अब आगरा के पुलिस कमिश्नर जे. रवींद्र गौड़ गाज़ियाबाद की कमान संभालेंगे।
इसके अलावा, पीसीएस अधिकारी निखिल चक्रवर्ती को एसडीएम मोदीनगर के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं, लोनी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट न्यायिक के पद पर आईएएस अधिकारी पूजा गुप्ता की नियुक्ति की गई हैं।
इसी के साथ, पीसीएस अधिकारी अजीत सिंह को अपर नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
ये बदलाव प्रशासन की रणनीतिक योजना का हिस्सा माने जा रहे हैं, जिससे जिले में शासन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









