Search
Close this search box.

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, हजारों लोगों ने लिया भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। मुरादनगर के ग्रामीण क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और पुरुषों सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जयंती कार्यक्रम की शुरुआत रावली रोड स्थित चुंगी नंबर 3 से हुई, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई हाईवे-58 स्थित अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने जोश के साथ बाबा साहब अम्बेडकर के जयकारे लगाए और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जाटव समाज और मुस्लिम समाज व अन्य कई समाज के कई प्रमुख नेता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके बनाए संविधान की सराहना की और समाज को एकजुटता का संदेश दिया।

वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज भारती ने की। मंच पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना मुरादनगर प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर ने अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभाला। सामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए पूरी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अंत तक उपस्थित रहकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!