पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, औद्योगिक क्षेत्र में खड़े ट्रकों से माल चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना सिहानी गेट पुलिस टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में खड़े ट्रकों से लोडेड माल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के माल को बेचकर प्राप्त 40,000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त डीसीएम वाहन भी बरामद किया गया है।

पुलिस को यह कार्रवाई मंगलवार को उस समय हाथ लगी, जब संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान डीपीएस स्कूल के पीछे, मेरठ रोड के पास दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी में दोनों अभियुक्तों से चोरी की रकम और डीसीएम बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि 6 फरवरी 2025 को वादी मदनलाल पुत्र घीसाराम चौधरी, निवासी जयपुर (राजस्थान) ने थाना सिहानी गेट पर शिकायत दी थी कि लोहियानगर गाज़ियाबाद के पास खड़ी उनकी गाड़ी से अज्ञात चोरों ने 69 बोरे चीनी के चोरी कर लिए हैं। इस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके अलावा गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिब्बू उर्फ शिवकुमार, पुत्र विशम्भर, और दूसरे की मनवीर, पुत्र रुप सिंह, निवासी थाना बीबीनगर, जिला बुलन्दशहर के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने साथी मुकेश गुप्ता के साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र में खड़े ट्रकों से मौका देखकर माल चोरी किया। उन्होंने कबूला कि एक हफ्ता पहले लोहियानगर क्षेत्र से ट्रक में लदी चीनी के 69 बोरे चोरी किए थे, जिन्हें मुकेश ने बेच दिया और बदले में दोनों को 20-20 हजार रुपये दिए।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा के अनुसार, फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 305(C)/317(2)/3(5) BNS के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। साथी अभियुक्त मुकेश की तलाश में पुलिस दबिश दें रही है।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें