Search
Close this search box.

लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों ने मिलकर पुलिस को झूठी लूट की सूचना दी, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से जांच की तो पूरा मामला फर्जी निकला। दरअसल, मंगलवार सुबह 10:31 बजे डायल 112 पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले मनमोहन नामक व्यक्ति ने बताया कि बिना नंबर की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कट्टा दिखाकर 4 लाख रुपये लूट लिए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि मनमोहन, बी-251 स्वर्णजयन्ती पुरम निवासी सचिन बंसल के यहां मुंशी का काम करता है। सचिन बंसल का दीपक त्यागी और ललित त्यागी के साथ पैसों का लेनदेन चलता रहता है।

पुलिस को मनमोहन और सचिन बंसल के बयानों में लगातार विरोधाभास मिला। जब मोबाइल की जांच की गई तो एक ऑडियो क्लिप मिली, जिसमें सचिन, मनमोहन को झूठी सूचना देने और पुलिस को गुमराह करने की सलाह दे रहा था। सख्ती से पूछताछ के दौरान सचिन ने कबूल किया कि उस पर दीपक त्यागी के दो लाख रुपये बकाया थे और पैसे चुकाने का कोई रास्ता न होने पर उसने यह पूरा फर्जी ड्रामा रचा।

एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर झूठी सूचना देकर जनमानस में भय फैलाने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस तरह की घटनाएं पुलिस के समय और संसाधनों की बर्बादी के साथ-साथ समाज में डर और भ्रम भी फैलाती हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस तरह की झूठी सूचनाएं देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!