![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, 2 खोखा व कारतूस और 10,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 15/16 अप्रैल 2026 की रात नीतिखंड-2 स्थित एक निर्माणाधीन प्लॉट की झुग्गी में घुसकर आरोपी ने 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद वह झुग्गी से 11,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
मुठभेड़ कैसे हुई
![]()
दरअसल, 19 अप्रैल की रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गौर ग्रीन से कनावनी पुलिया की ओर जाने वाली ग्रीन बेल्ट रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर चेकिंग का प्रयास किया तो वह भागकर छिपने लगा। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की पहचान
वहीं, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम सुतनापुर, जिला फर्रुखाबाद (वर्तमान पता झुग्गी-झोपड़ी, गाज़ियाबाद) के रूप में हुई हैं। पूछताछ में खुलासा: एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपी नशे का आदी हैं और चोरी कर अपना खर्च चलाता हैं। वारदात की रात वह पार्क में छिपा था और मौका पाकर झुग्गी में घुसा। बच्ची को बहला-फुसलाकर पार्क ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे धमकाकर वापस छोड़ दिया और नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए 11,000 रुपये में से 1,000 रुपये नशे में खर्च कर दिए, जबकि 10,000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। मोबाइल फोन उसने रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया।
आपराधिक इतिहास
आरोपी के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में पहले से पोक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 2 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जांच जारी हैं। वहीं, घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








