लोनी में प्रदूषण फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाजियाबाद। तहसील लोनी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की हैं। जिलाधिकारी गाज़ियाबाद के निर्देश पर 8 अप्रैल की रात संयुक्त टीम ने अमित विहार इलाके में छापेमारी कर 10 लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, अवैध प्रदूषणकारी इकाइयों द्वारा रात के समय तार जलाकर धातु निकालने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी दीपक सिंहनवाल के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान 10 व्यक्तियों को अवैध रूप से तार गलाकर धातु निकालते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। सभी आरोपियों को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रति गुप्ता सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी दीपक सिंहनवाल ने स्पष्ट किया कि लोनी क्षेत्र में अवैध और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को किसी भी हाल में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध प्रदूषणकारी गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें