![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में वीडियो गेम खेलने के दौरान हुए विवाद ने एक किशोर की जान ले ली। थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के नाईपुरा कॉलोनी में 16 वर्षीय फैजान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया हैं।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी नईम अपने परिवार के साथ लोनी की आर्य नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार दोपहर उनका बेटा फैजान नाईपुरा कॉलोनी में वीडियो गेम खेलने गया था, जहां किसी बात को लेकर स्थानीय युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान फैजान के पेट में चाकू मार दिया गया।
घटना के बाद फैजान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में एडीसीपी/एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया हैं। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। पुलिस ने घटना में शामिल दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








