ट्रॉनिका सिटी में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जागरूकता अभियान, छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाज़ियाबाद। थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें और अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता हैं, बल्कि उसके भविष्य और पूरे समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता हैं। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका नशामुक्त और जागरूक होना बेहद जरूरी हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सही मार्ग पर प्रेरित करना और उन्हें नशे के खतरे से बचाना हैं। थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें