Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद में एक लाख का इनामी गुलफाम मुठभेड़ में ढेर, सलीम वास्तिक पर हमले का था आरोपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की स्वाट टीम और अपराध शाखा ने थाना लोनी क्षेत्र के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गुलफाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं, दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे सलीम वास्तिक पुत्र नूर हसन निवासी अली गार्डन निठौरा रोड, थाना लोनी, गाज़ियाबाद को उनके कार्यालय पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल सलीम का अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। इस सनसनीखेज वारदात के संबंध में थाना लोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 50/2026 धारा 109(1)/333/3(5) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त जीशान पुत्र बुनियाद अली एवं गुलफाम पुत्र बुनियाद अली निवासी कस्बा सैदनगली, थाना सैदनगली, जनपद अमरोहा हाल पता मंगल बाजार, मदर इंडिया स्कूल के पीछे, खोडा, गाज़ियाबाद के नाम प्रकाश में आए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पहले जीशान मुठभेड़ में मारा गया

दरअसल, एक मार्च 2026 को थाना लोनी क्षेत्र के निठोरा रोड रेलवे अंडरपास के पास स्वाट टीम एवं लोनी पुलिस की घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ में जीशान गोली लगने से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

वसुंधरा में दूसरी मुठभेड़

बता दें कि, 3 मार्च 2026 को प्रभारी स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गुलफाम अपने एक साथी के साथ थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) के नेतृत्व में वसुंधरा बिजलीघर के सामने घेराबंदी की गई। रात करीब 9:20 बजे एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वे भागने लगे और एलिवेटेड रोड के नीचे की ओर मुड़ गए। पीछा करने के दौरान मिट्टी के टीले से बाइक फिसल गई। गिरते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो पुलिसकर्मी—हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र शुक्ला और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार घायल हो गए। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना तथा उप निरीक्षक पूरण सिंह और उप निरीक्षक बोबी सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक अनिल कुमार के कान के पास से भी एक गोली गुजर गई। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में गुलफाम घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे और भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर फरार हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान गुलफाम को मृत घोषित कर दिया गया।

बरामदगी

आपको बता दें कि मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल (32 बोर), तमंचा व खोखा-कारतूस, बिना नंबर प्लेट की केटीएम बाइक (दिल्ली से चोरी), एक चाकू, सैमसंग मोबाइल फोन, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा कपड़ों व अन्य सामान से भरा बैग बरामद किया।

आगे की कार्रवाई

लिहाजा, इस मुठभेड़ के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा की जा रही हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई थे और क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने हुए थे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!