
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पवित्र रमजान माह एवं होली पर्व के मद्देनज़र जनसुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात राजकरन नैय्यर द्वारा थाना मसूरी क्षेत्र के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों से संवाद कर शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्र में प्रभावी पुलिस गश्त और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








