Search
Close this search box.

रमजान व होली को लेकर सिहानीगेट थाने में पीस कमेटी की अहम बैठक, एसीपी नंदग्राम ने दिया सौहार्द का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। रमजान माह एवं आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम जियाउद्दीन अहमद द्वारा थाना सिहानीगेट परिसर में पीस कमेटी की विस्तृत गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा सभी धर्मगुरुओं की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही आस्था, भाईचारे और संयम के प्रतीक पर्व हैं। इन त्योहारों को आपसी प्रेम और सम्मान के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, माहौल बिगाड़ने की कोशिश या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा निरंतर पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया। एसीपी ने कहा कि गाज़ियाबाद पुलिस जनसहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित कर सकती हैं और सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाना हमारी सांझी विरासत की पहचान हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!