होली व रमजान को लेकर वेव सिटी थाना परिसर में पीस कमेटी बैठक आयोजित

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी होली पर्व एवं रमजान के मद्देनज़र बृहस्पतिवार को प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी द्वारा थाना वेव सिटी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं व व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। एसीपी ने सभी से आपसी भाईचारे की भावना के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराने की अपील की गई। वहीं, बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संकल्प लिया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें