Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद में मीट दुकानदार को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मंगलवार को दुकान खोलने पर आग लगाने की दी थी धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। वायरल वीडियो में सत्यम पंडित नाम का युवक क्षेत्र की मीट की दुकानों को जबरन बंद कराते और दुकानदारों को धमकाते हुए नजर आ रहा था। करीब 1 मिनट 29 सेकंड के इस वीडियो में आरोपी एक बुजुर्ग होटल संचालक के पास पहुंचकर मंगलवार के दिन दुकान बंद रखने का दबाव बनाता है। वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई देता है कि यदि मंगलवार को दुकान खुली मिली तो वह दुकान में आग लगा देगा। इतना ही नहीं, विडिओ में मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग होटल संचालक से भी उसकी दुकान को जबरन बंद करता हुआ दिखाई दें रहा हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उपासना पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि वायरल वीडियो तथा शिकायत का संज्ञान लेकर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया हैं। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में भी सत्यम पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित रूप से रोहिंग्या और बांग्लादेशी समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। पुलिस कमिश्नरेट के उच्च अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने, भड़काऊ बयानबाजी करने या कानून हाथ में लेने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को भय का माहौल बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जनपद में शांति व सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!