Search
Close this search box.

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहों के साथ युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वाट टीम व थाना सिहानीगेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 पिस्टल व ब्रेजा कार बरामद

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत स्वाट टीम व अपराध शाखा ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने थाना सिहानीगेट क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 नाजायज पिस्टल, 4 कारतूस और एक सफेद रंग की ब्रेजा कार बरामद की हैं।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के नेतृत्व में स्वाट टीम, अपराध शाखा एवं थाना सिहानीगेट पुलिस ने 25 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 2 नाजायज पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन, 4 कारतूस 32 बोर और एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (UP 14FJ 7399) बरामद हुई हैं।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अजमल अली पुत्र आजाद अली निवासी रफीकाबाद कॉलोनी, डासना (थाना मसूरी), जनपद गाज़ियाबाद ने बताया कि उसने बीबीए की पढ़ाई की हैं तथा शौक और हवाबाजी के लिए असलहे खरीदे थे। उसने ये असलहे संजय नगर निवासी शुभ चौधरी से खरीदने की बात स्वीकार की। अभियुक्त ने बताया कि वह शादी समारोह और अन्य आयोजनों में दिखावे के लिए हर्ष फायरिंग करता था।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिहानीगेट पर मुकदमा अपराध संख्या-74/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं, अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही हैं। वहीं, गिरफ्तारी में स्वाट टीम, अपराध शाखा एवं थाना सिहानीगेट पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!