Search
Close this search box.

नाहल गंगनहर पटरी पर पुलिस मुठभेड़, अनिल दुजाना–बलराम ठाकुर गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी की केटीएम बाइक बरामद; ट्रांसपोर्टर से रंगदारी व अपहरण कांड में था वांछित

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा एवं थाना मसूरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना मसूरी में दर्ज अपहरण व रंगदारी के मामले में वांछित कुख्यात अपराधी अब्बास उर्फ बाबू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त अनिल दुजाना व बलराम ठाकुर गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा हैं।

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2025 को मसूरी क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने तथा 13 जुलाई 2025 को उसका अपहरण कर बंधक बनाकर फिरौती लेने के मामले में थाना मसूरी पर मुकदमा अपराध संख्या-300/25 धारा 308(2) /140(2) /352/ 351(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार फरार चल रहे अभियुक्त को 24 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर नाहल चौराहे से मुरादनगर जाने वाले गंगनहर पटरी नीले पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, 3 खोखा-कारतूस व कारतूस तथा चोरी की केटीएम मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया हैं।

एसीपी क्राइम अमित सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा हैं और उसके खिलाफ अलीगढ़, बुलंदशहर व गाज़ियाबाद में लूट, गैंगस्टर एक्ट, डकैती सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

एसीपी ने यह भी बताया कि गैंग का सरगना बलराम ठाकुर 20 सितंबर 2025 को स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मारा जा चुका हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!