Search
Close this search box.

परमजीत हॉल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज करन नैय्यर की प्रेस वार्ता, ‘ऑपरेशन प्रहार’ की उपलब्धियां साझा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नशे और अवैध असलाह पर सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया पर अपराधिक कृत्य करने वालों को चिन्हित कर होगी कानूनी कार्यवाही

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। मंगलवार को दोपहर समय एक बजे पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में राज करन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात), कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह प्रेस वार्ता उनके कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आगमन के उपरांत शहर के सम्मानित पत्रकार बंधुओं के साथ परिचयात्मक संवाद के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि/ पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सबसे पहले पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया। पत्रकारों ने भी अपने-अपने संस्थानों एवं कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी साझा की। इसके पश्चात उन्होंने कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा चल रहे विशेष अभियानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

ऑपरेशन प्रहार की बड़ी उपलब्धियां

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में 1 जनवरी 2026 से जनपद में अवैध असलाह एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु “ऑपरेशन प्रहार” अभियान संचालित किया जा रहा हैं। इस अभियान के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध असलाह एवं नशे से संबंधित सामग्री बरामद की गई हैं तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।

NDPS Act के अंतर्गत कार्रवाई:

आपको बता दें कि पंजीकृत NDPS Act के अंतर्गत अभियोग: 31 हैं और गिरफ्तारियां: 59 हैं तथा बरामदगी: 2 किलो अफीम, 171.9 किलोग्राम अवैध गांजा, 0.306 ग्राम अफीम, 730 नशीली गोलियां हैं, लिहाजा” इसकी कुल अनुमानित बरामदगी का मूल्य: लगभग 1 करोड़ 10 लाख 22 हज़ार 375 रुपये हैं।

ARMS Act के अंतर्गत कार्रवाई:

आपको यह भी बता दें कि पंजीकृत ARMS Act के अंतर्गत अभियोग: 20 हैं और गिरफ्तारियां: 24 हैं तथा बरामदगी: 1 रिवॉल्वर, 25 पिस्टल/तमंचे, 2 राइफल, 88 कारतूस, 1 चाकू और 1 तलवार हैं।

अपराध की सूचना देने की अपील

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने पत्रकारों से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में अपराध की स्थिति बार-बार बनती हैं या किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक सूचना पर प्रभावी और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर सख्ती

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ भाषण/पोस्ट के संबंध में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने या समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करेगा, उसे चिन्हित कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों की आपराधिक गतिविधियों पर कठोरतम विराम लगाया जाएगा।

जागरूकता अभियान भी जारी

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत गाज़ियाबाद में RWA, स्कूल, कॉलेज एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके। अंत में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और मीडिया के बीच सतत संवाद आवश्यक हैं। उन्होंने पत्रकारों के सहयोग से जनपद में अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की रणनीति को आगे भी प्रभावी ढंग से लागू करने का भरोसा दिलाया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!