मसूरी पुलिस मुठभेड़: शातिर अपराधी अबरार घायल अवस्था में गिरफ्तार, अवैध तमंचा व बिना नंबर प्लेट बाइक बरामद

SHARE:


||TC24N|| फईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मसूरी पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद की गई हैं।

एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी 2026 को थाना मसूरी पुलिस नाहल जेल मार्ग पर बंबे के पास मसूरी की ओर जाने वाले तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार मसूरी की तरफ से जेल नाहल रोड की ओर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर बाइक सवार ने वाहन न रोकते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अबरार पुत्र अनवार निवासी ग्राम पिपलैडा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, उम्र लगभग 35 वर्ष बताया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। वहीं, घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें